आपको बता देे कि तीन तलाक के बिल को लेकर पहले से ही सपा नेता आज़म खान ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'मोदी जी और योगी जी' आप कानून जो चाहे बना लें लेकिन लोकतंत्र के इस देश में इस्लाम धर्म के लोग किस तरह से रहेंगे, कैसे दफन होंगे और कैसे कैसे शादियां ब्याह करेंगे। यह हमारे इस्लाम की शरीयत के हिसाब से अभी तक हुआ है और आगे भी होगा। आजम खान ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के सीएम को भी यह बोला था कि आप अपने वोट बैंक की राजनीति करने के लिए यह सब कर रहें हैं। यह काम शरीयत का था और शरीयत के हिसाब से हो रहा है। इसमें ज्यादा दिमाग लगाने और बिल पास कराने की जरूरत ही नहीं है।