
Moradabad News: तहसीलदार ने फावड़ा लेकर खुद गिराई दीवार..
Moradabad News In Hindi: मुरादाबाद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शिकायत मिलने पर तहसीलदार सुदीप तिवारी और उनकी टीम ने अवैध अतिक्रण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दीवार गिरा दी। शत्रु संपत्ति पर दीवार की बाउंड्री लगाकर हो रहे अवैध कब्जे की सूचना के बाद राजस्व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अवैध कब्जा हटाने की कवायद शुरू करी। जिसके बाद तहसीलदार सुदीप तिवारी ने खुद ही फावड़े से दीवार को गिराना शुरू कर दिया।
बता दें कि मुरादाबाद जिले के कुंदरकी नगर में शत्रु संपत्ति पर किए जा रहे अवैध निर्माण की सूचना से प्रशासन हरकत में आ गया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण कार्य होने की शिकायत सही है। जिसके बाद तहसीलदार सुदीप तिवारी ने पहले निर्माणकर्ता से अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन कहने के बावजूद भी निर्माणकर्ता के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो तहसीलदार ने खुद ही फावड़ा चलाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया।
Published on:
13 Jan 2025 08:11 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
