
UP Weather news (Photo Credit: Pixabay)
UP Weather Update: धूप की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा 42 डिग्री के पार जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है।
मौसम साफ होने की वजह से सुबह से शुरू होने वाली धूप की तपिश का असर रात तक रहता है। इसकी वजह से दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद होती है।
वह पसीने से तर-ब-तर होकर घरों में पहुंचते हैं। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Updated on:
07 Jul 2025 10:16 pm
Published on:
18 May 2024 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
