
परिवार गया दर्शन को वैष्णो देवी ,सालो पुरानी नौकरानी लाखो के पुश्तैनी जेवर लेकर चंपत
मुरादाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र बुध बाजार निवासी संजय ढल अपने परिवार के साथ जम्मू तवी स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे, जब वह यात्रा करके अपने घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा के उनके घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था, मालूम हुआ कि घर में रखें पुश्तैनी जेवर व नगदी चोरी हो गए, चोरी की इस घटना की जांच पड़ताल स्वयं व्यापारी की पत्नी व व्यापारी द्वारा की गई, जब उन्हें घर में काम कर रही नौकरानी सोना पर शक हुआ तो उन्होंने कोतवाली थाने में पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की, पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है!
व्यापारी की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया:
बुध बजार स्टेशन रोड निकट एक मीनार मस्जिद टाउनहाल कोतवाली मुरादाबाद के निवासी है 19 दिसंबर की शाम वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे और 23 दिसंबर की सुबह वह अपने घर वापस आ गए थे घर में 8 साल से काम कर रही नौकरानी सोना रोज घर की साफ सफाई का काम करती थी, वैष्णो देवी यात्रा करके वापस घर आए तो घर में रखी अलमारी खोली तो उसमें लाखों रुपए का रखा पुश्तैनी जेवर व नगदी गायब था, परिवार के अन्य सदस्यों ने घर में काम करने वाली नौकरानी सोना से पूछा तो वह हड़बड़ा कर बोली आंटी में बहुत दिनों से यहां काम कर रही हूं मैंने जेवर गायब नहीं किए हैं गली में लगे कैमरे चेक किए गए तो घर में काम करने वाली नौकरानी सोना का पति खमानी जैसा व्यक्ति घर के पिछले वाले दरवाजे पर देखा गया!
यह समान हुआ घर से चोरी:
दो सोने के सेट वजन करीब 6 तोला एव 3 तोला, व कंगन सोने का वजन करीब 10 तोला, व 8 सोने की चैने, जिसका वजन करीब 14 तोला, एक सोने के टॉप्स का ,जोड़ा एक तोला व 1 जोड़ी चांदी की पाजेब 3 सोने के ,लॉकेट वजन 12 तोला व नगदी 95 हजार रूपय ये माल हुआ चोरी!
एएसपी सागर जैन ने बताया:
एएसपी सागर जैन ने बताया, प्रार्थनीय श्रीमती रेनू ढल ने मुकदमा दर्ज कराया है, उन्होंने बताया जब उनका परिवार वैष्णो देवी गया था,विगत महा में तो उनके घर में जो पुश्तैनी जेवर और कैश अलमारी के लॉकर में रखा हुआ था, उस लॉकर से वह गायब है, और किसी ने चाबी से लॉकर खोल कर उसी जगह पर रख दी है, उन्होंने नौकरानी पर शक किया और अपने हिसाब से उनके द्धारा जानकारी की गई तब उनका शक गहरा हो गया तो उन्होने कोतवाली थाने में, एक मुकदमा लिखवाया, जिसकी जांच चल रही है,15 से 20 तोले उपर उन्होंने कंगन नेकलर्स और अपने पुश्तैनी जितने भी जेवरात है उनके गायब होने की सुचना दर्ज कराई है करीब 90 हजार के आस पास कैश था इस मामले में पूछताछ जारी है विगत 8 साल से उनके घर पर काम कर रही नौकरानी उस पर उन्होंने शक किया है, और उसकी नाम दर्ज एफआईआर दर्ज कराई है!
Updated on:
11 Feb 2023 03:01 pm
Published on:
11 Feb 2023 02:52 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
