IMD के अनुमान के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, रामपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) सहित आसपास के जनपदों में भारी बरसात की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।