
UP Rain News Update
UP Rain News Update: पूर्वी यूपी में इन दिनों कई जगहों पर बारिश नहीं होने से भारी उमस पड़ रही है। लेकिन अब मौसम करवट बदलने वाला है। अब फिर से पूर्वी यूपी में 22 से 24 जुलाई यानी कि तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी और भीषण उमस से परेशान हैं। अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 22 से 24 चुलाई तक यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के अलावा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र पदेश, तेलंगाना में आज भारी बारिश होने जा रही है।
Published on:
21 Jul 2024 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
