4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद मंडल में फूटा कोरोना बम, रामपुर में 25 के बाद आज अमरोहा में एक साथ 13 मरीज मिलने से हड़कंप

Highlights -प्रवासी मजदूरों के आने के साथ लगातार बढ़ता जा रहा ग्राफ -महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले ज्यादातर संक्रमित -मंडल में एकाएक बिगड़ रहे हालात

2 min read
Google source verification
eyswg1sxqaiirha.jpg

मुरादाबाद: मंडल में कोरोना का कहर अब बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं उसके साथ ही कोरोना की दस्तक भी बढ़ती जा रही है। जी हां शनिवार को रामपुर में कोरोना बम फूटा था, जिसमें एक साथ 25 प्रवासी संक्रमित निकले थे, वहीँ अभी तक राहत महसूस कर रहे अमरोहा की धडकनें रविवार को बढ़ गयीं। यहां एक साथ 13 नए केस आने से हड़कंप मच गया है। ये सभी हाल ही में गुजरात और महाराष्ट्र से लौटे हैं। वहीँ मुरादाबाद में भी आज तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

Lockdown 4.0: ट्रेनों में पीने के पानी के लिए रेलवे ने बना दी स्पेशल मशीन, बिना छुए आठ सेकंड में भर रही बोतल

प्रवासी मजदूर बढ़ा रहे अब खतरा
यहां बता दें कि अमरोहा अभी तक थोड़ा ठीक स्थिति में था लेकिन रविवार को आई रिपोर्ट में एक साथ तेरह नए कोरोना संक्रमित मिल गए। रविवार को स्वास्थ्य महकमे को मिली 35 लोगों की जांच रिपोर्ट में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी महाराष्ट्र व गुजरात से लौटे थे। 19 मई को सभी वापस यहां लौटे थे। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तेरह नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब अमरोहा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हो गई है। हालांकि इनमें से 31 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना की चपेट में आने से अमरोहा में एक मौत भी हुई है। जो तेरह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा है। जो लोग संपर्क में आए हैं उनको क्वारंटाइन कराया जाएगा और उनका सैंपल लेकर लैब में भेजा जाएगा।

Coronavirus: EID की नमाज को लेकर इमाम ने लिया यह फैसला

लगातार बढ़ रहे मरीज
मुरादाबाद में आज तीन नए केस मिले हैं जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 179 पहुंच गया है। इसमें 130 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। फ़िलहाल इस समय 40 मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर रामपुर में भी आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है।