
Rain In Rajasthan
UP Rains Update for 3 Days: मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए कई मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम केन्द्र ने अक्तूबर से दिसम्बर तक सामान्य से अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 4 से लेकर 7 अक्तूबर के बीच यूपी के कई जिलों में बारिश होगी।
यूपी के ऊपर आने के बाद इसे कमजोर पड़ रही मानसूनी हवा से मजबूती मिलेगी। बारिश मुख्य रूप से तराई के जिलों जैसे, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बलरामपुर, श्रावस्ती तक सीमित रहेगी। इस दौरान लखनऊ, सीतापुर समेत कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही तेज हवा भी चलेगी।
Published on:
04 Oct 2024 06:27 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
