1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad: ट्रक और रोडवेज बस में भिडंत, दो युवकों की मौत, दर्जन भर यात्री घायल

Highlights -रोडवेज चालक की ग़लती से हुआ हादसा -सेब से लदे ट्रक को ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा -बस के यात्रियों में मच गयी चीख-पुकार -दो बाइक सवारों की हो गयी मौत

2 min read
Google source verification
accident.jpg

accident

मुरादाबाद: जनपद के मूंडापाण्डेय थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बस की चपेट में आए दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रामपुर रोड पर जीरो पॉइंट पर हुआ।

एक IAS ऐसे भी: गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग से कराया डीएम ऑफिस पर ध्वजारोहण, हर तरफ हो रही तारीफ, देखें वीडियो

रोडवेज चालक ने दिखाई लापरवाही
बताया जा रहा है कि रामपुर डिपो की बस रामपुर से मुरादाबाद के लिए आ रही थी। उसी वक्त मूंढापांडे थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे टज़ीरो पॉइंट पर रोडवेज बस चालक की लापरवाही के चलते हैं बस सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। उसी दौरान जीरो पॉइंट पर ही बाइक से जा रहे दो युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गए जिन की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों का कहना था कि सामने से आ रहे ट्रक चालक ने रोडवेज बस चालक को हाथ से रुकने का इशारा किया था। उसके बावजूद भी रोडवेज चालक ने तेजी से बस निकालने का प्रयास किया जिसके चलते यह घटना हुई।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने शाहीन बाग को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

एक हुई शिनाख्त
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों में एक युवक की शिनाख्त सुनील के रूप में हुई जबकि दूसरे मृतक युवक की शिनाख्त की पुलिस प्रयास कर रही है और पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से खुलवाया।

Story Loader