
UP Rains Update Today
UP Rains Update Today: कभी उमस भरी गर्मी तो कभी बादल… फिलहाल उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल बड़ा अजीब है। पूरे अगस्त यूपी में बारिश देखने को मिली। मगर पिछले 2 दिनों से तेज धूप और उमस भी देखने को मिल रही है। ऐसे में कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर यूपी के मौसम को ये क्या हो गया है?
बता दें कि मौसम विभाग यानी आईएमडी का भी यही कहना है कि आने वाले 2 दिन यूपी का मौसम थोड़ा अजीब ही रहने वाला है। यहां कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है तो वहीं धूप और उमस बने रहने की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन यानी 48 घंटे यूपी के लोगों को उमस भरी गर्मी देखने को मिल सकती है। इस दौरान आसमान में बादल भी दिखाई दे सकते हैं और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग यानी IMD की माने तो आने वाले आज और कल यूपी के पश्चिम और पूर्वी इलाकों में बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, सीतापुर, हाथरस, कौशांबी, बुलंदशहर, जौनपुर, प्रतापगढ़, बलिया, लखीमपुर खीरी, हाथरस और चित्रकूट में बारिश पड़ सकती है।
संबंधित विषय:
Published on:
01 Sept 2024 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
ट्रेंडिंग
