स्वच्छता के प्रति गंभीर होते हुए जिले के सैकड़ों प्रधान पहली बार बाइक रैली पर रामपुर की मेन सड़क पर दिखाई दिए। इससे पहले ऐसा नजारा कभी भी दिखाई नहीं दिया। स्वच्छता को लेकर प्रधानों ने डीएम आवास से बाइक रैली निकाली। दरअसल, प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर इस कोशिश में लगे हैं कि पूरा जिला ओडीएफ हो जाए। इस मौके पर डीएम ने कहा कि अगर गांव का प्रधान जागरुक होगा, तभी गांव का हर व्यक्ति उनसे प्रभावित होकर खुद को भी जागरुक करेगा। इसके बिना गंदगी से बचना और साफ-सफाई करने पर ध्यान देगा।