
वाराणसी: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भूल्लनपुर में एक युवक ने अपनी मां की सिर कूचकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि है और खाना देने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपनी मां की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भूल्लनपुर पंचायत भवन के पास घनश्याम नामक एक युवक ने अपनी मां शीला देवी (62) की हत्या कर दी है। इसकी जानकारी युवक के भाई बहादुर ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खाना देने को लेकर उसकी मां संग हुए विवाद के बाद हत्या कर दी।
एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान ने बताया है कि युवक द्वारा अपनी मां के सिर पर ईंट से वार कर उसे घायल करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां से खाना मांगा था और उसी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद उसने ईंट से वार कर घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उसके बड़े भाई बहादुर ने तहरीर दी है और बताया है कि घनश्याम 4 भाइयों में सबसे छोटा है और नशे का आदी है। हमेशा नशे में चूर रहने की वजह से वह अलग रहता था और इसी दौरान उसने मां की सिर कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके साथ ही आरोपी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Updated on:
16 Mar 2026 08:43 pm
Published on:
16 Mar 2026 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
