18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाज के दौरान हुई महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

वाराणसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने सर्जन पर लापरवाही का आरोप लगाया जबकि अस्पताल में घूम रहे एक युवक पर ऑपरेशन के नाम पर पैसे लेने का भी आरोप है। दो दिन पहले अस्पताल में कराया था भर्ती […]

2 min read
Google source verification

वाराणसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने सर्जन पर लापरवाही का आरोप लगाया जबकि अस्पताल में घूम रहे एक युवक पर ऑपरेशन के नाम पर पैसे लेने का भी आरोप है।

दो दिन पहले अस्पताल में कराया था भर्ती

जानकारी के मुताबिक, मिर्जामुराद क्षेत्र के राजातालाब की रहने वाली 60 साल की उमा देवी को बीमारी के कारण दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि उनका ऑपरेशन अस्पताल के सर्जन डॉ. प्रेम प्रकाश ने किया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान रविवार को उमा देवी की मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन कराने के नाम पर अस्पताल में घूम रहे एक युवक ने खुद को डॉक्टर का सहयोगी बताकर उनसे पहले 10 हजार रुपये मांगे थे। बाद में बातचीत के बाद उसने पांच हजार रुपये ले लिए। परिजनों का कहना है कि जब महिला की मौत के बाद मामला बढ़ा और हंगामा हुआ तो उसी युवक ने लिए गए पांच हजार रुपये ऑनलाइन वापस कर दिए। परिवार का दावा है कि जिस यूपीआई से पैसे लौटाए गए, उस पर नाम दिव्यांश सिंह दिखाई दे रहा था।

परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा

वहीं सर्जन डॉ. प्रेम प्रकाश ने पैसे लेने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि महिला की मौत का सही कारण जानने के लिए परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम और किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए। फिलहाल इस मामले को लेकर अस्पताल में चर्चा का माहौल बना हुआ है।