16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकीय कॉलेज में तैयारी कर IIT-NEET निकालेंगे छात्र, सुपर-30 के तहत हुआ चयन, क्लासेज शुरु

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में तैयारी कर छात्र आईआईटी और नीट की परीक्षा निकालेंगे। इसके लिए मुफ्त में पढ़ाई की व्यवस्था कराई गई है। सुपर-30 के तहत इन बच्चों का चयन हुआ है...

2 min read
Google source verification

तैयारी करते छात्र pc-patrika

वाराणसी: राजकीय कॉलेज में परीक्षा की तैयारी कर आईआईटी और नीट जैसी कठिन परीक्षा निकालने के लिए क्लासेस शुरू हो गई है। यहां तैयारी करने के लिए 30 छात्रों का चयन हुआ है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बताया जा रहा है कि आईआईटी-बीएचयू जैसे संस्थानों से पढ़े छात्र इन छात्रों की तैयारी करवा रहे हैं।

मुफ्त में कराई जाएगी तैयारी

पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में आईआईटी और नीट की तैयारी के लिए क्लासेस शुरू हो गई है। यहां तैयारी कर रहे हैं 30 छात्रों का चयन उनके कौशल और पढ़ाई में लगन रखने के बाद किया गया है। इन छात्रों की क्लासेस सोमवार से शुरू हो गई है, जिन्हें पढ़ाने के लिए आईआईटी-बीएचयू जैसे संस्थानों से पास आउट छात्र पहुंच रहे हैं।

क्या बोले छात्र

यहां पढ़ रहे हैं छात्रों ने बताया कि वे मध्यम व कमजोर वर्ग से हैं और प्राइवेट संस्थानों में इसकी तैयारी के लिए मोटी फीस वसूल की जाती है और उनके परिवार इसे देने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज के प्राचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव की वजह से संभव हो पाया है कि अब हम भी आईआईटी और नीट परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे और उसके बदले हमें कोई फीस भी नहीं देनी है।

पढ़ाने के लिए आईआईटी जैसे संस्थान से किया गया संपर्क

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ऐसे बच्चे भी होते हैं, जिनके अंदर पढ़ाई की ललक होती है, लेकिन आर्थिक स्थिति के अभाव में वे पूरा नहीं कर पाते। यही सोचकर हमने यह कदम उठाया है और क्लासेस शुरू कराई है, ताकि इन बच्चों का सपना पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि हमने आईआईटी जैसे संस्थानों से संपर्क किया और वहां से पास आउट छात्र इन्हें पढ़ने के लिए तैयार हो गए हैं।

विद्यालय के पूर्व छात्रों ने दिया सहयोग

प्राचार्य ने बताया है कि इन बच्चों की फीस इसी विद्यालय से पढ़कर अच्छे संस्थान में नौकरी करने वाले और कुछ समाजसेवी हैं जो अपने जेब से वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे कई लोग हैं जो शिक्षा की अलख जगाने के लिए आगे बढ़कर सामने आए हैं और उनके प्रयासों से बच्चों का भविष्य तय होगा। उन्होंने बताया कि हमने विद्यालय में एक प्रतियोगिता कराई थी, जिसके दौरान 30 बच्चों का चयन किया गया है। अब उन बच्चों को यहां तैयारी कराई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग