UP Monsoon will knock in 48 hours:उत्तर प्रदेश में लगातार जारी रिकॉर्डतोड़ गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक अब केवल 48 घंटे का इंतजार बाकी है। 16 जून से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 18 से 20 जून के बीच प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने जानकारी दी कि यूपी के कई जिलों में अभी भी लू का असर बना हुआ है। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बहराइच और गोरखपुर में लू की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, बुंदेलखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के कारण तापमान में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई है।
अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। पूर्वांचल के 1-2 स्थानों पर लू चल सकती है। उच्च आर्द्रता और तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलना मुश्किल है।
डॉ. सिंह के मुताबिक, 16 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा। 18 से 20 जून के दौरान प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
मुरादाबाद में शनिवार को सुबह से तेज धूप और नमी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को यूपी में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। दूसरी ओर, बिजनौर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।
संबंधित विषय:
Published on:
15 Jun 2025 06:42 pm