ग्रेटर नोएडा. यूपी निकाय चुनाव के अंतिम चरण खत्म होते ही अब प्रत्याशी हार जीत का गुणा भाग करने में लग गए हैं। भाजपा केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा की प्रतिष्ठा वाली सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की चाल तेज दिखाई दे रही है। लोगों की मानें तो व्यापारी मनेाज गोयल का समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने की वजह से दादरी में बीजेपी को नुकसान हो सकता है, जबकि बसपा को फायदा मिलने की उम्मीद है। इस सीट को जीताने के लिए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने पूरी ताकत झोंक चुके हैं, साथ ही सरधना के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम भी दादरी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी गीता पंडित के लिए रोड शो में हिस्सा ले चुके हैं।