2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rain Alert: यूपी के इन जिलों में गलन और कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

UP Rain Alert: यूपी में इन दिनों भीषण सर्दी पड़ रही है। बर्फीली हवाओं की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Rain alert amid melting and fog in these districts of UP

UP Rain Alert: यूपी के इन जिलों में गलन और कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट..

UP Rain Alert:यूपीमें बेतहाशा ठंड पड़ रही है। प्रदेश में नए साल की शुरुआत होते ही ठंड बढ़ गई है। अब दिन के समय में शरीर कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ-साथ घना कोहरा और बर्फीली हवाओं ने लोगों को दिक्कतों में डाल दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में ठंड का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। मुरादाबाद से रामपुर और संभल से अमरोहा तक ठंड का असर दिख रहा है।

कैसा रहेगा 9 जनवरी का मौसम

मौसम विभाग के आनुसार 9 जनवरी गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं-कहीं पर बर्फीली हवाओं की स्थिति होने की संभावना है। यूपी में कुछ इलाकों में घने से भी घना कोहरा होने की संभावना है।

कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 10 और 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने वाला है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। बात अगर कल यानि 9 जनवरी की जाए तो मौसम शुष्क रहने के साथ ही देर रात और सुबह छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की आशंका जताई गई है। पश्चिमोत्तर हिस्सों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग