4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली के बाद यूपी में बढ़ जाएगी ठंड, छाएगा कोहरा, जानें IMD का ताजा अपेडट

UP Mausam Samachar: उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक चला गया है। जिसके चलते सुबह शाम ज्यादा ठंड महसूस होने लगी है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नवंबर के दूसरे सप्ताह में दीपावली के बाद सर्दी ज्यादा बढ़ सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Mausam News

UP Mausam News: यूपी के मौसम पर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का साफ असर दिखने लगा है। लखनऊ समेत लखीमपुर खीरी और सीतापुर में कई इलाकों में आज कोहरा भी देखा गया है। जिसके चलते मस्त मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक मौसम की शुष्क बने रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट के चलते ठंड बढ़ने लगी है। लखनऊ में अगले चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोहरे के साथ बढ़ने लगी ठंड
उत्तर प्रदेश का मौसम अब तेजी से बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक चला गया है। जिसके चलते सुबह शाम ज्यादा ठंड महसूस होने लगी है। नवंबर के पहले सप्ताह से लेकर दूसरे सप्ताह में ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नवंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी ज्यादा बढ़ सकती है। फिलहाल आंधी तूफान या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। वहीं लखनऊ के आसपास कई जिलों में कोहरा भी दिखाई देने लगा है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, गाजीपुर, मुरादाबाद, अमरोहा में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।

IMD के अनुमान के अनुसार, 1 नवंबर यानि आज से वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़ और इनके आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।