1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सता रही यूपी की सर्दी, कोहरे ने हाल किया बेहाल, इन शहरों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। इसी बीच कोहरे का कहर भी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि घने कोहरे के साथ सर्दी का सितम और बढ़ेगा।

2 min read
Google source verification
up-winter-is-haunting-fog-has-worsened-situation.jpg

UP Weather News Today: बुधवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार की रात और बुधवार को तड़के लखनऊ, आगरा, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, प्रयागराज व मेरठ मंडल और मुरादाबाद में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाये रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं तापमान में भी गिरावट के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है।

यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यूपी में जहां कोहरे का कहर जारी है वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बाराबंकी, झांसी, बहराइच, सीतापुर, अमेठी, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा, हाथरस समेत लगभग 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

घने कोहरे के साथ और सताएगी सर्दी
उत्तर के दूसरे राज्यों की तरह यूपी के भी कई शहरों में कोहरा बढ़ेगा। बीते कई दिन से तापमान में कोई खासी गिरावट नहीं हो रही है, लेकिन कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में कोहरा और बढ़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के निदेशक मो. दानिश का कहना है कि शुकवार से घना कोहरा बढ़ेगा। इससे सर्दी बढ़ेगी। दिन में मौसम खुल जायेगा। रात और दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है की लखनऊ समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार से घना कोहरा पड़ेगा। रात में चलने वाले लोग खासी सतर्कता बरतें। जरूरी न हो तो रात में जाने से बचें।

Story Loader