3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी: बड़े व्‍यापारी ने अपनी दूसरी पत्‍नी को मारी गोली, वजह आपको हैरान कर देगी

मुरादाबाद में अपर इंडिया एक्‍सपोर्ट के मालिक बाबू अख्तर हुसैन ने पत्‍नी को मारी गोली

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद। शहर के करूला में शुक्रवार रात एक महिला के हाईप्रोफाइल मर्डर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है। मारने वाला भी कोई और नहीं बल्कि उसका पति है, जो शहर का एक बड़ा व्‍यापारी है। दरअसल, शुक्रवार रात को करूला स्थि‍त अपर इंडिया एक्सपोर्ट फर्म गोलियों की आवाज से गूंज उठा। अपर इंडिया एक्सपोर्ट फर्म के मालिक मोहम्मद अख्तर हुसैन ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से दूसरी पत्नी कि गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान फर्म के बाहर खड़े युवक को भी गोली लगी है। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबक‍ि आरोपी फर्म मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पद्मावत: उत्तर प्रदेश के इस शहर में आज है महापंचायत, हजारों की संख्या में जुट सकते हैं लोग

दाेस्‍तों के साथ गजरौला गया था बेटा

मामल कटघर थाना क्षेत्र के करूला का है। यहां सराय चौकी के पास शिव नगर गली नंबर एक निवासी एक्सपोर्टर बाबू अख्तर हुसैन की अपर इंडिया एक्सपोर्ट के नाम से फर्म है। उनकी तीन पत्नियां हैं। पत्नी शमीम बेगम और इशरत जहां फर्म में रहती हैं, जबकि तीसरी बीवी समरीन बेगम लाजपत नगर में रहती हैं। जानकारी के अनुसार, इशरत जहां का बेटा अराफात पिता की कार से दोस्तों संग गजरौला गया था।

जंगलराज: कारोबारी का अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

गलती से गिर गया था पहली पत्‍नी का बेटा

अराफात ने बताया कि जब वह वापस लौटा तो उसके पिता ने उसकी पिटाई की थी। इस दाैरान गलती से उसका भाई ताहिर गिर गया था। ताहिर अख्‍तर की पहली पत्‍नी का बेटा है। शुक्रवार को शराब के नशे में इसी बात को लेकर अख्‍तर ने इशरत जहां पर लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग कर दी। इशरत को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, इस दौरान एक गोली बाहर खड़े सरवर को जा लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बार सपा लोकसभा चुनाव में इन लोगों को नहीं देगी टिकट

आरोपी को किया गिरफ्तार

सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि बेटे अराफात की तहरीर पर एक्सपोर्टर अख्तर हुसैन के खिलाफ हत्या का मुकदम दर्ज कर लिया गया है। दो गोली इशरत जहां के पेट और एक गोली मुंह में लगी है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिवाॅल्वर को भी मौके से बरामद कर लिया गया है। वही, अपर इंडिया एक्सपोर्ट फर्म में हुई फायरिंग से फर्म के बाहर खड़े सरवर को भी गोली लग गई। सरवर ने बताया कि वह फर्म के बाहर चाट खा रहा था, तभी अचानक अंदर से गोलियों की आवाज आने लगी। अंदर से आई एक गोली उसके पैर में लग गई।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग