4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में आज दिन में मौसम रहेगा साफ, शाम होते ही बदल जाएगा, जानें मौसम का हाल

UP Weather Update: नवंबर से मौसम करवट लेगा। ठंड बढ़ेगी और तापमान गिरेगा, लेकिन अभी अक्टूबर के बचे हुए दिनों में तापमान स्थिर रहने का पूर्वानुमान है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather In UP Today

Weather In UP Today: उत्तर प्रदेश में आज दोपहर बाद तेज धूप निकलने का पूर्वानुमान है। जबकि शाम होते ही ठंडी हवाएं चलेंगी और पारा गिरेगा। यही नहीं रात में ओस भी पड़ेगी। रात में ठंड पड़ेगी जो सुबह तक जारी रहेगी। लखनऊ में अब हल्की धुंध भी नजर आने लगी है। हालांकि पूरे यूपी में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 15 से लेकर 20 के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम में नहीं होगा बड़ा बदलाव
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि नवंबर से मौसम करवट लेगा। ठंड बढ़ेगी और तापमान गिरेगा लेकिन अभी अक्टूबर के बचे हुए दिनों में तापमान स्थिर रहने का पूर्वानुमान है। अभी कोई मौसम में बदलाव का ताजा अपडेट सामने नहीं आया है।

आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Story Loader