
Rain In UP: यूपी में बारिश से फिर बदलेगा मौसम..
Rain In UP News: आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 15 फरवरी से 19 फरवरी तक यूपी में मौसम साफ बना रह सकता है। फिलहाल तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई है। लेकिन अब जल्द गर्मी शुरू होने वाली है। उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना।
बता दें कि यूपी में ठंड का सिलसिला जारी है। बीते दिनों ठंड में कमी आ गई थी लेकिन पिछले दिनों तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट हो गई है। जिसके चलते रात के समय ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन के समय अभी भी तेज धूप निकलने से गर्मी हो रही है। इसी के साथ आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
तेज हवाओं का सिलसिला शनिवार की दोपहर तक थम जाने का पूर्वानुमान है। इसके बाद हवा की रफ्तार सामान्य हो जाएगी। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। ऐसा अगले तीन दिनों तक चलेगा। इसकी वजह यह है कि आसमान साफ है और धूप की तल्खी बढ़ी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी को पछुआ हवा नियंत्रित किए हुए है। इसकी रफ्तार कम होने पर धूप का असर ज्यादा होगा।
Published on:
15 Feb 2025 08:15 am

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
