
UP weather update Today: एक तरफ पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई के साथ ही कोहरे ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिणी पश्चिमी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बने कम दबाव के क्षेत्र में ऊपर तक बने एक चक्रवात का उत्तर प्रदेश पर भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की तरह आज गुरुवार को भी पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज गुरुवार को बिहार से सटे हुए जिलों में हल्की बारिश होगी। जबकि पूर्वी यूपी में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। बाकी सभी जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि पूर्वांचल में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। एक या दो स्थान पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम
यूपी मौसम विभाग की मानें तो 5 और 6 अक्टूबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 5 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 5 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 6 से 7 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लेकिन 8 से 9 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव आएगा।
मौसम विभाग का अनुमान
यूपी मौसम विभाग की मानें तो वातावरण से नमी समाप्त होते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गए है। शाहजहांपुर रुहेलखंड समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून विदा हो गया है। वर्तमान में मानसून की विदाई रेखा पीलीभीत से उरई होते हुए गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश के शेष पश्चिमी भाग एवं संलग्न मध्यवर्ती एवं पूर्वी हिस्सों से आगामी दो तीन दिनों के दौरान मानसून विदा ले सकता है। मौसम में आए बदलाव को सर्दी का सीजन शुरू होने का संकेत माना जा रहा है।
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी यूपी में काफी समय से यही स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने को कहा गया है।
Published on:
05 Oct 2023 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
