हालांकि इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। उन्होंने बताया कि कल ललितपुर, झांसी, महोबा, मुरादाबाद, रामपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी में छुटपुट बारिश हो सकती है। इसके साथ ही चंदौली, प्रयागराज, संतरविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, अमरोहा, इटावा, मैनपुरी, संभल, फिरोजाबाद, आगरा और सोनभद्र में हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं।