
मुरादाबाद: शहर के करूला में स्थित अपर इंडिया एक्सपोर्ट फर्म गोलियों की आवाज से गूंज उठा। अपर इंडिया एक्सपोर्ट फर्म के मालिक मोहम्मद अख्तर हुसैन ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से पत्नी कि गोली मारकर हत्या कर दी और फायरिंग के दौरान फर्म के बाहर खड़े युवक को भी गोली लग गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां युवक का उपचार चल रहा है और आरोपी फर्म स्वामी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
कटघर थाना क्षेत्र स्थित करूला में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अपर इंडिया एक्सपोर्ट फर्म गोलियों की आवाज से गूंज उठा। अपर इंडिया एक्सपोर्ट फर्म के मालिक मोहम्मद अख्तर हुसैन ने शराब के नशे में अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी कि गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के बेटे ने रफत हुसैन ने बताया की उसके पिता मोहमद अख्तर हुसैन ने पारिवारिक कलह के कारण शराब के नशे में उसकी माँ को गोली मार दी। दो गोली मृतका के पेट में और एक गोली मुँह में लगी।जिस कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यहां बता दे कि फर्म मालिक ने तीन शादी कर रखी है।
वही अपर इंडिया एक्सपोर्ट फर्म में हुई फायरिंग से फर्म के बाहर खड़े सरवर को भी गोली लग गई। जिसे मौके पर पहुँची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है। सरवर ने बताया कि फर्म के बाहर वह चाट खा रहा था। तभी अचानक फर्म के अंदर से गोलियों की आवाज आने लगी और अंदर से आयी एक गोली सरवर के पैर में लग गई।
एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि अपर इंडिया फर्म के मालिक अख्तर हुसैन ने अपनी बीवी को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। जिसमे उसकी बीवी की इलाज के दौरान मौत हो गई और बाहर खड़े एक युवक सरवर को भि गोली लग गई। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी और रिवाल्वर मौके से बरामद कर लिया है और आरोपी अख्तर हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
27 Jan 2018 09:50 am
Published on:
27 Jan 2018 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
