
Moradabad News In Hindi: बतादें कि इससे पुलिस कर्मचारियों में खलबली मच गई। महिला थाने की एसओ तुरंत मौके पर पहुंची । पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे पकड़ा। मौके पर पहुंची महिला थाना और सिविल लाइंस पुलिस ने उसे शांत कराके वापस भेज दिया।
शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने बच्चों को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी हेमराज मीना तब तक ऑफिस से जा चुके थे। महिला के पति को मूंढापांडे पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने के आरोप में पकड़ा है।
इसी के विरोध में पुलिस पर मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए महिला एसएसपी से शिकायत करने के लिए पहुंची थी। एसएसपी ऑफिस के गेट से घुसते ही महिला ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। वह पहले से ही पेट्रोल लेकर पहुंची थी।
महिला को इस तरह खुद पर पेट्रोल डालता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी ऑफिस में तैनात पुलिस कर्मियों और महिला सिपाहियों ने किसी तरह महिला को पकड़ कर एक ओर बैठाया। घटना की सूचना पाकर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर, एसएचओ आरपी शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
महिला थाना पुलिस उस महिला को अपने साथ लेकर एसएसपी ऑफिस से निकल गई। सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि महिला को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया था। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Published on:
07 Apr 2024 05:23 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
