15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad Crime: मुरादाबाद में महिला की गला घोटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद में महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की लिए भेजा।

less than 1 minute read
Google source verification

Moradabad Crime Today: मुरादाबाद में महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की लिए भेजा। CO ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह और आरोपी को पकड़ने के पुलिस जांच में जुट गई है।

रेलवे लाइन पर मिला शव

मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर इलाके में फूलचंद्र खेती-किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी उर्मिला, बेटी रितु और दो बेटे पिंकी कुमार और आकाश हैं। फूलचंद्र ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम उनकी पत्नी उर्मिला घर से थोड़ी दूरी पर स्थित अपने खेत के पास रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर गोबर डालने गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो बेटा खोजते हुए खेत की ओर गया तो देखा कि मां रेलवे की खाली जमीन पर पड़ी है और उसकी सांसें थम चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में हुआ विवाद, गोली लगने से महिला की मौत, आरोपी फरार

पुलिस जांच में जुटी

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। CO ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग