6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijnor News: पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में हुआ विवाद, गोली लगने से महिला की मौत, आरोपी फरार

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से गोली चला दी। गोली पास खड़ी महिला को जा लगी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Woman dies after being shot in Bijnor

Bijnor News: पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में हुआ विवाद..

Bijnor News Today: बिजनौर में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से गोली चला दी। गोली पास खड़ी महिला को जा लगी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को मौत से परिवार में मातम छा गया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोली चलाने वाला युवक मौका देखकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:यूपी के इन जिलों में हुई कोहरे के साथ सुबह की शुरूआत, रात में छाएगी घने कोहरे की चादर

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी प्राप्त की। SP सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि अंकित और मोनू के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और इसी दौरान अंकित ने गोली चला दी, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को पड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।