
मुरादाबाद: झांसी में पुष्पेन्द्र यादव के एनकाउंटर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीँ अखिल भारत वर्षीय यादव द्वारा शहर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। और इसे हत्या बताते हुए इस मामले के दोषियों को सख्त सजा दिलाने के साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ये की है मांग
मण्डल अध्यक्ष डॉ संजीव यादव के नेतृत्व में यादव समाज के बुजुर्ग, महिला ,पुरुष, युवक दिल्ली रोड मंझोली चौक पर एकत्र हुए और उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जब से सरकार बदली है तब से प्रदेश भर में 95 यादव समाज के लोगों की हत्याएं की जा चुकी हैं। प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है, कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। चेताया कि अगर यादव समाज पर उत्पीड़न बन्द नहीं हुआ तो अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जनआंदोलन करेगी।
Updated on:
11 Oct 2019 06:44 pm
Published on:
11 Oct 2019 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
