
मुरैना. जिले के हाइवे के थानों पर भैंसों से भरी गाडिय़ों से अवैध वसूली खुलेआम हो रही है। शुक्रवार को निरावली की पशु हाट से करीब 50 वाहनों में भैंस व पड़े भरकर राजस्थान व यूपी के लिए निकल गए। हर थाने पर वसूली करके वाहनों को छोड़ दिया गया। नूराबाद थाने के पास हाइवे पर पुलिस ने दो गाडिय़ों को पकड़ा, उनमें से एक गाड़ी व उसके चालक पर कार्रवाई कर दी और दूसरी गाड़ी व आधा दर्जन आरोपियों को छोड़ दिया गया।
हाइवे पर जे के टायर के पास शाम को 5:20 बजे की घटना हैं। पुलिस पशुओं से भरे दो वाहनों को रोके खड़ी थी। उसी समय पत्रिका प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। तो नूराबाद पुलिस का स्टाफ सकते में आ गया। मौके पर लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 06 जीए 3784 एवं आर जे 11 जी सी 0971 खड़े थे, जिनमें निरावली हाट से भरकर पशु लाए गए थे। सामान्य तौर पर अगर कोई दुधारू भैंस लेकर आता है तो एक लोडिंग वाहन में एक ही भैंस बनती है लेकिन इनमें से एक वाहन में 25 और दूसरे वाहन में 6 भैंस व पड़े भरे हुए थे। वाहनों में पशु भी ऐसे भरे थे जैसे कोई कवाड़ का सामान भरा हो। जो पशु वाहनों में भरे थे, उनके गर्दन जिस स्थिति में, उसी में थे, वह न नीचे और न मोड़ पा रहे थे, यानि कि वाहन मौके तक पहुंचते कई की जान जा सकती थी। पशु क्रूरता का प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रही थी। उसके बाद भी पुलिस की मानें तो उनका चालान काट छोड़ा जा रहा था। जबकि वहां हालात बन रहे थे उससे लगा कि यहां पशु वाहनों को रोककर पुलिस वसूली कर रही थी। वसूली की पुष्टि वहां खड़े लोगों ने भी की। दो वाहनों के साथ मौके पर चालकों के अलावा आधा दर्जन लोग थे, उनका कहना था कि इससे पूर्व करीब 50 वाहन और निकल चुके हैं। अगर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी।
Published on:
10 Nov 2024 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
