
मुरैना के अपराधियों ने धौलपुर के एएसआई की मारपीट कर किया अपहरण
मुरैना. अपराधियों ने गुरुवार की रात को धौलपुर से पुलिस के एक एएसआइ की मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया और स्कॉर्पियों गाड़ी में डालकर एएसआइ को मुरैना की तरफ लेकर भागे। धौलपुर पुलिस ने पीछा किया तो एएसआई को बाबा देवपुरी पर छोड़ दिया। धौलपुर पुलिस ने रात को ही उस स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है जिससे एएसआइ का अपहरण किया था। आरोपियों में दो अपराधी मुरैना के शामिल हैं।
घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार रात को महाराज पुर चौराहे के पास धौलपुर में कुछ लोगों में झगड़ा हुआ था इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी से कुछ बदमाश एक व्यक्ति को गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे। इसी दौरान सदर थाना धौलपुर के एएसआई रविंद्र सिंह अपनी निजी गाड़ी से अपने एक साथी के साथ घर जा रहे थे। जैसे ही उन्हें अपहरण की सूचना मिली तो उन्होंने स्कार्पियो सवार बदमाशों का पीछा किया। जिस पर वाटर वक्र्स चौराहा हाईवे धौलपुर के पास से बदमाश एएसआई रविंद्र सिंह की मारपीट की, उसकी निजी कार में तोडफ़ोड़ कर उसका अपहरण कर स्कार्पियो गाड़ी में डालकर मुरैना की तरफ भागे। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुरेश सांखला ने टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। जिस पर दबाव में आकर बदमाश मुरैना जिले के बाबा देवपुरी मंदिर के पास बदमाश एएसआई को छोडकऱ भाग गए। वहीं पीछा करके पुलिस ने बदमाशों की स्कॉर्पियो गाड़ी को मुरैना से जब्त कर लिया है तथा बदमाशों की तलाश की जा रही है।
4 नामजद सहित 6-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धौलपुर पुलिस ने एएसआई की रिपोर्ट पर निहालगंज थाना धौलपुर में मुकदमा दर्ज किया है। थाने के प्रधान आरक्षक जीतू मीणा ने बताया कि इस मामले में नीरज मावई निवासी मुरैना, छोटू मावई निवासी मुरैना एवं जयकेश कंषाना, भूरी कंषाना निवासी अशोक बिहार कॉलोनी वाटर बॉक्स धौलपुर सहित 6-7 अन्य के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Published on:
26 Aug 2023 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
