11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह 5 बजे रिटायर्ड फौजी ने खटखटाया कारोबारी का दरवाजा, खुलते ही दागी गोली

mp news: जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी ने सीमेंट कारोबारी को मारी गोली, गंभीर हालत में कारोबारी दिल्ली रैफर।

2 min read
Google source verification
murena

retired army man shoots businessman land dispute

mp news: मध्यप्रदेश के मुरैना शहर के रामनगर स्थित शिक्षक कॉलोनी में बुधवार की सुबह 5 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कारोबारी को उसके ही घर के दरवाजे पर गोली मार दी गई। गोली कारोबारी की पसलियों में लगी और परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से कारोबारी को पहले ग्वालियर और फिर दिल्ली रैफर कर दिया गया है। कारोबारी को गोली रिटायर्ड फौजी ने मारी थी जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात की वजह जमीन का पुराना विवाद है।

दरवाजा खोलते ही मारी गोली

रामनगर स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले कृष्णकांत (38) पुत्र मुन्नालाल शुक्ला सीमेंट का कारोबार करते हैं। कृष्णकांत व उनके परिवार का सिरमिती गांव के रिटायर्ड फौजी हरेंद्र शुक्ला से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह 5 बजे आरोपी रिटायर्ड फौजी कारोबारी कृष्णकांत के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही कृष्णकांत ने दरवाजा खोला, तभी आरोपी ने उसे गोली मार दी। गोली उनकी पसलियों में लगी। गोली चलते ही घर में हड़कंप मच गया और आरोपी गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घायल हालत में परिजन कृष्णकांत को अस्पताल लेकर पहुंचे।

जमीन को लेकर चल रहा है विवाद

कृष्णकांत शुक्ला के छोटे भाई दीपू शुक्ला व उनकी पत्नी रजनी शुक्ला ने बताया कि आरोपी हरेन्द्र शुक्ला से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि रिटायर्ड फौजी के पिता से कृष्णकांत शुक्ला ने जमीन खरीदी थी, अब उस जमीन को आरोपी वापस करने का दबाव बना रहा है। जब जमीन वापस नहीं की तो गोली मार दी। गोली लगने से घायल सीमेंट कारोबारी कृष्णकांत शुक्ला को परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। घायल के परिजन का कहना है कि हालत गंभीर होने की वजह से हम उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे हैं। इधर घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी हरेन्द्र शुक्ला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।