
मुरैना. शहर की माधौपुरा रोड पर स्थित श्रीराम पैलेस के बाहर बारात में शामिल दूल्हे के भाई से बाइक सवार अज्ञात दो बदमाश 4 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर ले गए। लूट की घटना के बाद पीडि़त ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीएसपी दीपाली चंदौरिया भी आईं लेकिन घटना के वक्त लगे सीसीटीवी कैमरे में रात होने की वजह से बदमाशों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया। घटना मंगलवार रात 11.20 बजे की है।
जानकारी के अनुसार शहर के इस्लामपुरा निवासी रामसेवक राठौर पुत्र द्वारिका राठौर के छोटे भाई नितिन राठौर की मंगलवार को शादी थी। रामसेवक अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर श्रीराम पैलेस पहुंचे। जिस वक्त दरवाजे पर बारात चढ़ रही थी, उसी वक्त रामसेवक बारात के पीछे खड़ी कार से चढ़ावे का सामान उतरवाने लगे। सामान उतारने के बाद रामसेवक ने चार लाख 4 हजार रुपयों से भरा बैग जैसे ही कंधे पर टांगा, पीछे तैयार खड़े दो युवकों ने एक झटके में उनका बैग खींच लिया। रामसेवक ने जब तक पीछे मुड?र देखा बदमाश अपनी बाइक पर बैठकर माधौपुरा की पुलिया की साइड भाग निकले।
लूट की इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह श्रीराम पैलसे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन अंधेरा होने की वजह से की स्पष्ट तस्वीर नजर नहीं आ रही है। सिटी कोतवाली पुलिस पूरे रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
शादी समारोह के दौरान दो बाइक सवार बदमाश दूल्हे के भाई से थैला ले गए। उसमें 4 लाख से अधिक की राशि रखी थी। शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो बाइक सवार संदिग्ध लोगों के फुटेज मिले हैं, बदमशों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है, जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।
Published on:
11 Feb 2026 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
