
दिल्ली की एनजीओ ने की सेंटर संचालकों व अन्य से 45.50 लाख की ठगी!
मुरैना. दिल्ली की एक एनजीओ ने मुरैना में सिलाई व कम्प्यूटर सेंटर खुलवाने और उन पर पढऩे वाले लडक़े, लड़कियों व महिलाओं से 45.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सेंटर पर पढऩे वालों को सात से दस हजार छात्रवृत्ति देने का सपना दिखाया था लेकिन जब सेंटर संचालकों ने इसकी पड़ताल की तो एनजीओ के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त सेंटर संचालकों ने मंगलवार को एसपी के नाम एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर को ज्ञापन देकर एनजीओ संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। एएसपी ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
द चाइल्ड अवेयरनेस फाउंडेशन नई दिल्ली से जुड़े मुरैना के दो लोगों ने राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन में सीखो सिखाओ योजना के तहत जून 2023 में मुरैना में 100 सेंटर खुलवाए गए। इनमें 16 से 38 साल की महिला व पुरुष वर्ग के लोगों को शिक्षित करने एवं प्रशिक्षण दिया गया। एनजीओ के कर्ताधर्ताओं ने सिलाई व कम्प्यूटर सेंटर खोलने के लिए प्रति सेंटर संचालक से 25 हजार रुपए बतौ सिक्योरिटी लिए गए। लेकिन उसकी रसीद बाद में देने की बात कही गई। वहीं प्रशिक्षार्णियों में छात्र को सात हजार और छत्रा को दस हजार रुपए देने का वादा किया था। मुरैना में 100 सेंटर खोले गए। प्रत्येक सेंटर पर 100 प्रशिक्षार्णी रहे। प्रत्येक प्रशिक्षार्णी के पंजीयन के नाम पर 205 रुपए लिए गए। इस लिहाज से एक सेंटर पर 20500 रुपए और 100 सेंटर से 20.50 लाख रुपए पंजीयन के ही हुए। उसके अलावा प्रति सेंटर संचालक से बतौर सिक्योरिटी 25 हजार जमाए कराए गए। इस लिहाज से 100 सेंटर से 25 लाख रुपए हड़पे गए। सेंटर संचालक व प्रशिक्षार्णियों को मिलाकर 45.50 लाख रुपए लोगों को प्रलोभन देकर हड़पे गए। इसके अलावा एनजीओ वालों ने प्रशिक्षण उपरांत एवं प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक को स्कॉलरशिप दिए जाने और केन्द्र संचालकों को भी प्रत्येक विद्यार्थी के अनुसार परिश्रम एवं अन्य खर्चे दिए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन सात महीने हो गए लेकिन अभी न तो लिए गए पैसे वापस किए और न सेंटरों को कोई सहयोग दिया।
क्या कहते हैं सेंटर से जुड़े लोग
- हम लोग जिस एनजीओ से जुड़े उसके कर्ताधत्र्ताओं ने कहा था कि प्रशिक्षार्णियों को सात से दस हजार तक छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे पूर्व प्रति प्रशिक्षार्णी से 205 रुपए पंजीयन के लिए जमा कराए गए। लेकिन पता किया तो उस एनजीओ का कहीं कोई प्रोपर काम नहीं मिला। हमने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन दिया है।
भारती कुशवाह, प्रशिक्षक
- चाइल्ड अवेयरनेश फाउंडेशन नई दिल्ली ने जिले में 100 सेंटर खुलवाए। प्रत्येक संचालक से 25 हजार रुपए बतौर सिक्योरिटी लिए। हमको जब एनजीओ पर शक हुआ तो हम दिल्ली ऑफिस गए तो वहां पता चला कि वहां जो अधिकारी था, उसको यूपी पुलिस पकडकऱ ले गई, वहां कुछ लोगों ने केस कर दिया था।
दिनेश जादौन, संचालक
कथन
- कुछ महिला व पुरुष आए थे, उन्होंने एक एनजीओ के खिलाफ शिकायत की है। थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डॉ. अरविंद ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
एफआइआर की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
सेंटर संचालकों ने एनजीओ संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी के नाम एएसपी को ज्ञापन दिया। शिकायत में बताया है कि देवेन्द्र सिंह तोमर एवं रामवीर सिंह तोमर चाइल्ड ऑर्गनाइजेशन फाण्उडेशन नामक संस्था चलाते है इनके द्वारा बड़े बड़े सब्जवाग दिखाकर जिले भर में सेंटर खुलवाए। सेंटर संचालक व प्रशिक्षार्णियों से पैसे हड़प लिए लेकिन आज तक न पैसे वापस किए और न कोई सुविधा दी गई। सेंटर संचालकों ने दिल्ली व भोपाल में आरटीआई के तहत आवेदन लेकर जानकारी ली तो पता चला कि एनजीओ का कहीं कोई कार्यालय नहीं हैं। लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
Published on:
06 Dec 2023 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
