25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सडक़ निर्माण के चलते तीन महीने से बंद है सीवर लाइन, चेंबर चोक

शहर के गोपाल पूरा की चुंगी नाका वाली गली में घरों में भर रहा पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
2 min read
Google source verification

शहर के गोपाल पूरा की चुंगी नाका वाली गली में घरों में भर रहा पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

मुरैना. नगर निगम द्वारा शहर के गोपाल पुरा की पुरानी चुंगी नाका वाली गली में पिछले तीन महीने से सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है। एक तो सडक़ निर्माण कार्य सुस्त है, वहीं सीवर लाइन जाम हो गई हैं, चेंबर भर गए हैं, जिसके चलते सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है। वहीं जहां सडक़ निर्माण हो चुकी हैं, वहां तो स्थिति और ज्यादा खराब है, वहां चेंबर पैक कर दिए हैं।


सडक़ निर्माण के दौरान फैली अव्यवसथा के चलते गोपाल पुरा की करीब एक हजार आवादी परेशान हैं। चुंगी नाका वाली गली में सबसे बड़ी विसंगति ये रही कि सडक़ निर्माण कार्य शुरू हुआ नहीं, उससे काफी दिन पूर्व पूरी सडक़ खोदकर डाल दी। सडक़ की खुदाई के साथ पेयजल की लाइन, घरों के पाइप और सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, इसके चलते सडक़ पर पानी भरता रहा और निकलने तक की रास्ता नहीं रही। बीच में बारिश हो गई तो पूरी सडक़ पर जल भराव की स्थिति बनी, उससे भी लोग परेशान रहे। अब गली मे नहीं अतिक्रमण हटाया और सीवर लाइन व चेंबर दुरस्त कराए बिना ही सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। रहवासियों ने आयुक्त नगर निगम से भी शिकायत की है लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

स्वयं ही खोलने पड़ रहे हैं चेंबर

चुंगीनाका वाली गली में एक तरफ सीवर लाइन चोक हो गई हैं, वहीं सडक़ निर्माण के दौरान चेंबर पैक कर दिए हैं, जिससे रहवासियों को स्वयं चेंबर खोलने पड़ रहे हैं, चेंबर खोलते ही सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ पर फैल रहा है, जिससे नवीन सडक़ पर गंदगी फैल रही है।

ये बोले रहवासी

चुंगी नाका वाली गली में पिछले तीन महीने से सडक़ निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते सीवर लाइन चोक पड़ी हैं, घरों में पानी भर रहा है। आयुक्त को लिखित शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

रामकुमार मिश्र, वरिष्ठ अभिभाषक

सडक़ निर्माण कार्य पिछले तीन महीने से चल रहा है, सीवर लाइन चोक पड़ी हैं, कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सडक़ निर्माण में इतना समय नहीं लगना चाहिए था।

रामवीर शर्मा, रहवासी

हमारे दरवाजे पर सडक़ का निर्माण तो हो गया है लेकिन सीवर के चेंबल पूरी तरह पैक कर दिए हैं, जिसके चलते स्वयं चेंबर को खोलना पड़ रहा है, जैसे चेंबर खोला तो गंदा पानी सडक़ पर निकलने लगा।

रामकुमार शर्मा, सर्वोदयी नेता

चुंगीनाका वाली गली में सडक़ निर्माण के दौरान रहवासियों को परेशानी नहीं आना चाहिए, मैंने अधीनस्थों को भेज दिया है, सफाई का काम शुरू हो चुका है, दो से तीन दिन में समस्या दूर हो जाएगी।

एल एस डोंडिया, अपर आयुक्त, नगर निगम

सीवर लाइन व चेंबर की सफाई का काम शुरू कर दिया है, कल भी सफाई कराई जाएगी। दो से तीन दिन में पूरी समस्या समाप्त कर दी जाएगी।

रागिनी मंजीत सिकरवार, क्षेत्रीय पार्षद