28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहार के चलते बाजार से हटाया अतिक्रमण, नो व्हीकल जोन घोषित

- तीन जगह बनाए पार्किंग स्थल, अब त्योहार तक बाजार में नहीं जाएंगे वाहन

less than 1 minute read
Google source verification
त्योहार के चलते बाजार से हटाया अतिक्रमण, नो व्हीकल जोन घोषित

त्योहार के चलते बाजार से हटाया अतिक्रमण, नो व्हीकल जोन घोषित

मुरैना. नगर निगम, यातायात, सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के बाजारों से अस्थायी अतिक्र्रमण हटवाया। शहर के प्रमुख बाजारों को दीपावली त्योहार तक नो व्हीलक जोन घोषित किया गया है। वाहनों के लिए शहर में तीन जगह पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है। अतिक्रमण हटाते समय कुछ दुकानदारों से पुलिस की बहस भी हुई लेकिन बाद में अधिकारियों के समझाने पर वह मान गए।
इन दिनों करवा चौथ, दीपावली त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। अस्थायी अतिक्रमण के चलते लोगों को निकलना मुश्किल हो गया था। इसी के चलते नगर निगम व पुलिस ने शहर की पंचायती धर्मशाला, सदर बाजार, हनुमान चौराहा, लोहिया बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही दीपावली तक इन बाजारों को नो व्हीलक जोन घोषित किया गया है। दिन में इन बाजारों में आने वाले लोगों के लिए अस्थायी रूप से पुरानी कलेक्ट्रेट, रुई की मंडी और माल गोदाम रोड को पार्किंक स्थल बनाया गया है। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सुनील खेमरिया ने बताया कि बाजार आने वाले को कोई असुविधा न हो, इसके लिए शनिवार को अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।

त्योहार तक मिलेगी बाजार में राहत
शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाने और नो व्हीकल जोन घोषित करने से त्योहार तक खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी।