
मुरैना. वार्षिक परीक्षाएं नजदीक आ चुकी हैं और शिक्षा विभाग अभी किताब ही बांट रहा है। सरकारी स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात यह है कि सीएम राइज स्कूलों के लिए सितंबर महीने में पुस्तक आई थीं, लेकिन अभी तक पड़ी कबाड़ हो रही हैं।
शहर के गणेश पुरा में डीपीसी कार्यालय के बगल से स्थित शासकीय एक्सीलेंस स्कूल के बालक छात्रावास में बड़ी मात्रा में तीन कमरों में बड़ी मात्रा में पुस्तक रखी हुई हैं। वहां मौजूद शिक्षक के अनुसार कक्षा नौवीं, दसवीं के उन छात्र छात्राओं के लिए पुस्तक आई हैं जो कमजोर छात्र- छात्राएं हैं, उनके लिए अलग से कक्षाएं लगाई जा रही हैं। छात्रावास के एक कमरे में नौवीं, दसवीं, एक में सी एम राइज हजीरा ग्वालियर के नाम से और एक में खुले में बड़ी मात्रा पुस्तक रखी हुई हैं। वहीं बाहर सीढिय़ों के पास खुले में सीएम राइज स्कूल की पुस्तकें रखी हुई हैं और पास में ही सीएम राइज स्कूल के छात्रों की डायरी रखी हुई हैं। सवाल यह है कि परीक्षाएं नजदीक हैं और अभी किताबों को वितरण चल रहा है, इसके लिए वाकायदा एक शिक्षक को तैनात किया गया है, जो किताबों का वितरण कर रहे हैं।
छात्रों संख्या के मान से अधिक आई पुस्तकें
शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की बात मानें तो छात्र संख्या के मान से ज्यादा पुस्तकें आ गई हैं इसलिए रखी हुई हैं। लेकिन जब ज्यादा आ गई तो उनके वितरण के लिए एक शिक्षक की ड्यूटी क्यों लगाई गई।
पूर्व में कबाड़ में बेचने के मामले भी आए सामने
शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्रों की संख्या का ठीक से आकलन नहीं किया जाता इसलिए हर साल किताब ज्यादा आ जाती है। पूर्व में कई बार कबाड़ में बेचने के मामले भी सामने आ चुके हैं। पिछली साल पोरसा में एक हैडमास्टर कबाड़ की दुकान पर पुस्तक बेचते हुए पकड़ा गया था। इससे पूर्व एक मामला जौरा क्षेत्र में भी इस तरह का सामने आ चुका है।
कथन
Published on:
25 Dec 2024 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
