
LPG Gas Shortage Drives Up Prices of Roti and Bottled Water (Patrika.com)
MP News: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध (Israel-Iran War) के बीच रसोई गैस की किल्लत (LPG Gas Shortage) गंभीर होती जा रही है। पहले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी। इसके चलते होटलों पर रोटियों का भाव 10 रुपए से बढ़ाकर 12 से 15 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं सड़क बनाने में प्रयुक्त होने वाला डामर और प्लास्टिक बोतल बनाने वाला मटेरियल के दाम भी दोगुने बढ़ गए हैं। जिससे पैकिंग ड्रिकिंग वाटर की कीमत में भी 100 रुपए तक उछाल आया है।
मुरैना जिले में के सरकारी प्राइमरी मिडिल स्कूलों में स्व-सहायता समूह बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करते हैं। इसी तरह गैस सिलेंडर की किल्लत बनी रही तो बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने का संकट भी खड़ा हो जाएगा। अब गैस सिलेंडर की बुकिंग ही 21 दिन बाद होगी। ऐसे में एक महीने तक 100 से 200 बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए सिलेंडर की किल्लत होना स्वाभाविक है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल वितरण कंपनियों से एलपीजी की आपूर्ति सुचारू करने को कहा है। चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा किसी और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (होटल, मॉल, बल्क,एजपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र फैक्ट्री आदि) को कॉर्मिशियल एल.पी.जी. की सप्लाई नहीं की जाएगी। आपूर्ति नियंत्रण एवं मॉनीटरिंग हेतु अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई तो बंद है। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग करने की टाइमिंग 21 दिन बढ़ाने के बाद ऑनलाइन रिफिल बुक करने वाले दोनों नंबर 7718955555, 8454955555 सस्पेंड चल रहे हैं। वहीं शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी 18002333555 नंबर पर कोई रेस्पोंस नहीं मिल रहा है।
पानी प्लांट संचालक विक्की गर्ग ने बताया कि पानी व खाने-पीने की सामग्री पैक करने में प्रयोग होने वाली बोतल तैयार करने वाला रॉ मटेरियल प्रीफॉम के दाम भी 115-120 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 225 से 230 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। इससे 250 एमएल पानी का जो कार्टून 170 रुपए का बिकता था, उसकी कीमत 220 रुपए हो गई है।
होटल संचालक शैलेंद्र सिकरवार ने बताया कि कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से शहर के अधिकांश होटल संचालकों ने रोटी का भाव 10 रुपए से बढ़ाकर 12 से 15 रुपए तक कर दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी ठेकेदार प्रदीप अवस्थी ने बताया कि जिले में पीडब्ल्यूडी, सड़क विकास निगम सहित कई सरकारी विभागों के माध्यम से डामर की 100 से अधिक सड़कें बनाई जा रही हैं। डामर के दाम बढ़ने से ठेकेदारों के सामनें संकट खड़ा हो गया है। (MP News)
Published on:
13 Mar 2026 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
