13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगन्नाथ पुरी जाने वाले सावधान! पुरी तक नहीं जाएगी ये ट्रेन, ये स्टेशन होगा स्टॉपेज

Jagannath Puri: अगर आप आने वाले दिनों में जगन्नाथ पुरी जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 13 मई तक ये ट्रेन पुरी स्टेशन नहीं पहुंचेगी और बीर पुरुषोत्तमपुर से ही संचालित होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Attention Travelers Heading to Jagannath temple This Train Will Not Go Up to Puri station mp news

Attention Travelers Heading to Jagannath temple (फोटो- rail info)

MP News: अगर आप अगले कुछ दिनों में जगन्नाथ पुरी जाने की योजना बना रहे है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पुरी एक्सप्रेस (Puri Express) अब 13 मई तक अपने अंतिम स्टेशन पुरी तक नहीं जाएगी, बल्कि इस अवधि में यह ट्रेन पुरी से 21 किमी पहले स्थित बीर पुरुषोत्तमपुर स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के मुताबिक पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन का कार्य चल रहा है। प्लेटफॉर्म की क्षमता और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इससे ट्रेन नंबर 20471 श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस 15 मार्च, 22 व 29 मार्च, 5, 12, 19 व 26 अप्रेल और 3 व 10 मई को पुरी स्टेशन नहीं जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 20472 पुरी- श्री गंगानगर एक्सप्रेस 11 मार्च, 18 व 25 मार्च, 1, 8, 15, 22 व 29 अप्रेल और 6 व 13 मई को पुरी के बजाय बीर पुरुषोत्तमपुर स्टेशन से चलेगी। इससे 13 मई तक यह ट्रेन बीर पुरुषोत्तमपुर स्टेशन से पुरी तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, मुंगवाली, सागर, दमोह, कटनी, शहडोल और अनूपपुर स्टेशन से होकर गुजरती है।

राजस्थान में बढ़ा ट्रेन का 318 किमी सफर

पूर्व में जब इस ट्रेन की शुरुआत हुई थी तो यह ट्रेन ओडीशा के पुरी से राजस्थान के बीकानेर तक चलती थी। लेकिन करीब दो साल पहले इसे बीकानेर से चार किमी आगे लालगढ़ जंक्शन तक बढ़ा दिया गया था। वहीं अब कुछ महीने पहले इस ट्रेन को राजस्थान के श्री गंगानगर रेलवे स्टेशन तक चलाया जाने लगा है। इससे इस ट्रेन का सफर राजस्थान में 318 किमी बढ़ गया है। (MP News)