
Jyotiraditya Scindia and Railway Minister Ashwini Vaishnaw meeting (फोटो- ज्योतिरादित्य सिंधिया एक्स हैंडल)
Jyotiraditya Scindia: रेल सुविधा विस्तार की दिशा में अशोकनगर जिले के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने ट्रेन नंबर 19801/19802 सोगरिया-दानापुर एक्सप्रेस के अशोकनगर स्टेशन पर स्टॉपेज को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। हालांकि यह स्टॉपेज प्रायोगिक है और ट्रेन कब से रुकना शुरू होगी, इसकी अभी तारीख तय नहीं हुई है।
जिले से बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जाते हैं, लेकिन उन्हें बीना या झांसी से ट्रेन मिल पाती थी। रूट की इस साप्ताहिक ट्रेन दानापुर एक्सप्रेस अब तक गुना के बाद सीधे सागर रुकती थी, इससे जिले के यात्री इस सुविधा से वंचित थे। अशोकनगर में स्टॉपेज शुरू होने से यात्री जिले से सीधे ही प्रयागराज छिवकी स्टेशन तक जा सकेंगे। (MP News)
केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा -
'अशोकनगर-कोलारस की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी।
मेरे पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय ने अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस(19801/02) तथा कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10) के स्टॉपेज को स्वीकृति प्रदान की है। अब मेरे अशोकनगर और कोलारस की जनता सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी । अशोकनगर और कोलारस की जनता को यह सौगात देने के लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार। यह निर्णय क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आएगा।'
दानापुर एक्सप्रेस के स्टॉपेज। की स्वीकृति तो मिल गई, लोगों की मांग है कि जल्दी इस ट्रेन का अशोकनगर में स्टॉपेज शुरू किया जाए। जिले से इंदौर के लिए ट्रेन की मांग चल रही है, इससे इंदौर से प्रयागराज के बीच नियमित ट्रेन चलाने की मांग अब भी यथावत है। कोरोना काल में बंद हुई कोटा-जबलपुर-कोटा और इंदौर-जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मांग भी चल रही है।
उज्जैन से देहरादून तक जाने वाली उज्जयिनी एक्सप्रेस गुना-बीना होकर चलती थी, लेकिन कोरोना काल में बंद होने के बाद जब यह ट्रेन शुरु हुई तो रूट बदलकर गुना-बीना की बजाय गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाया जाने लगा। इससे जिले की की दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सुविधा बंद हो गई। इसलिए लंबे समय से जिलेवासी इस ट्रेन को वापस पुराने रूट से चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ट्रेन के कोलारस स्टेशन पर स्टॉपेज की स्वीकृति से ट्रेन के पुराने रूट पर बहाल होने की संभावना अब कम है। (MP News)
Updated on:
13 Mar 2026 09:10 am
Published on:
13 Mar 2026 09:10 am
