11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता को ASI ने दी ड्रग केस में फंसाने की धमकी, उधारी के पैसे मांगना पड़ा महंगा

MP News: दामाद से उधारी के पैसे वापस मांगे तो एएसआइ ससुर ने खाकी की धौस दिखाते हुए कांग्रेस नेता को झूठे ड्रग्स और शराब तस्करी के केस में फंसाने की धमकी दे डाली।

less than 1 minute read
Google source verification
ASI threatens implicate Congress leader in drug case for demanding repayment from his son-in-law MP News

ASI threatens implicate Congress leader in drug case in ashoknagar (फोटो- Patrika.com)

MP News:अशोकनगर में दोस्ती में भरोसे पर दी गई रकम वापस मांगना एक कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। कर्जदार दामाद ने पैसे तो नहीं लौटाए, उल्टा पुलिस विभाग में पदस्थ उसके एएसआइ ससुर ने खाकी की धौस दिखाते हुए नेता को झूठे ड्रग्स और शराब तस्करी के केस में फंसाने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

उधारी के पैसे को लेकर हुआ विवाद

शहर के स्टेशन रोड निवासी कांग्रेस नेता सौरभ जैन और अंकित सोनी के बीच पुराना मित्रवत व्यवहार था। इसी मित्रता के नाते सौरभ ने अंकित की व्यापारिक और निजी जरूरतों के लिए समय-समय पर आर्थिक मदद की थी। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद जब सौरभ ने अपनी उधारी वापस मांगी, तो अंकित टालमटोल करने लगा।

ASI ससुर ने कांग्रेस नेता को दी धमकी

विवाद तब बढ़ गया जब इस मामले में अंकित के ससुर और चंदेरी में पदस्थ एएसआइ पुरुषोत्तम सोनी की एंट्री हुई। सौरभजैन का आरोप है कि 6 मार्च की दोपहर एएसआइ पुरुषोत्तम सोनी ने उन्हें फोन किया। बातचीत के दौरान एएसआइ ने मर्यादा खोते हुए न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। आरोप है कि एएसआइ ने सौरभ को फर्जी तरीके से ड्रग्स और शराब के कारोबार में फंसाने की धमकी दी है।

दहशत में पीड़ित, एफआइआर की मांग

एएसआइ की इस सीधी धमकी के बाद से कांग्रेस नेता और उनका परिवार दहशत में है। उन्हें डर है कि पद का दुरुपयोग कर पुलिसकर्मी उन्हें किसी गंभीर साजिश का शिकार बना सकता है। पीडित ने सिटी कोतवाली और एसडीओपी को शिकायत सौंपकर साक्ष्य के रूप में ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की है और आरोपी एएसआइ पर तत्काल एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। (MP News)