12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, अन्नदाता पर ऊपरवाले की मार, Video

ओलावृष्टि से खेतों में बिछी फसलें, सरसों को 100 फीसदी तो गेहूं को करीब 30 फीसदी नुकसान...

less than 1 minute read
Google source verification
hailstorm_morena.jpg

मध्यप्रदेश में बिगड़े मौसम ने एक बार फिर अन्नदाता पर आफत के ओले बरसाए हैं। मुरैना जिले में बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। जमकर हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को यहां खासा नुकसान हुआ है और खेतों में कल तक लह लहा रही फसल अब आड़ी होकर बिछ गई है जिसे देखकर किसान अपना माथा पीटते हुए आंसू बहा रहा है।

अन्नदाता से रूठा ऊपरवाला
मुरैना में किसानों पर प्रकृति की मार पड़ी है। यहां बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। जिले के रामपुरकलां की छह पंचायतों में सुबह 3 बजे हुई ओलावृष्टि से करीब 2 हजार बीघा खेतों में खड़ी सरसों फसल में 100 प्रतिशत नुकसान, गेहूं का पौधा छोटा होने से गेहूं 20 से 30 प्रतिशत नुकसान होने की बात सामने आई है। ओलावृष्टि से खेतों में लहलहा रही फसल आड़ी होकर पूरी तरह बिछ गई है।

किसान बहा रहे आंसू
ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि फसल खेतों में आड़ी बिछ गई है और घंटों बाद भी ओले पिघले तक नहीं थे। खेतों में बिछी फसलों को देखकर अब किसान माथा पकड़कर आंसू बहा रहे हैं। कुछ किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर फसल में खाद बीज डाला था प्रकृति की मार में पूरी फसल बर्बाद हो गई है और अब किसान सरकार से मुआवजे की आस लगा रहे हैं।
देखें वीडियो-