3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोरसा, कैलारस में खाद के लिए मारामारी: कई बार लाइन में लग रहा किसान

पहले थाने में टोकन, फिर केन्द्र पर पैसे जमा कराने एवं और गोदाम पर खाद लेने करनी पड़ती है मशक्कत, पांच दिन बाद भी नहीं मिल रहा खाद, आए दिन हो रहा हंगामा

2 min read
Google source verification

मुरैना. बारिश के चलते किसानों की ज्यादातर फसल बर्बाद हो चुकी है और अब खाद के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। पोरसा में किसानों को पहले थाने पर टोकन, फिर केन्द्र पर पैसा जमा करके रसीद लेने और उसके बाद गोदाम पर मशक्कत करनी पड़ रही है।


पोरसा में हर साल दो केंद्र खोले जाते थे, जहां किसानों को काफी राहत मिलती थी े लेकिन इस वर्ष कर्मचारियों की कमी के चलते दूसरा केंद्र चालू नहीं हो पा रहा है जिससे किसान चार से पांच दिन चक्कर लगाता है और अपना किराया खर्च करता है उसके बावजूद भी खाद नहीं मिल पा रहा है। एक केन्द्र होने की वजह से रोजाना मात्र 300 कूपन ही काटे जा रहे हैं और उसमें से भी केवल 200 लोगों को ही खाद उपलब्ध हो पता है बाकी किसान घर लौट जाते हैं। किसानों की थाना प्रांगण में करीब 200 मीटर और ऐसे ही गल्ला मंडी प्रांगण में भी लंबी लाइन लग रही है। इसके अलावा जहां खाद वितरण होता है वहां भी लाइन में खड़े होकर ही खाद लेना पड़ रहा है। यानी कि किसी को यदि खाद चाहिए तो उसको तीन लाइनों में लगना पड़ेगा जिससे किसान खड़ा-खड़ा थक जाता है और उसके बावजूद भी उसको खाद नहीं मिल पाता है तो मजबूरन गांव लौट जाता है। और अगले दिन फिर किराया खर्च करके पोरसा कस्बे में आता है।

ये बोले किसान

पिछले चार-पांच दिन से परेशान हो रहे हैं परंतु खाद नहीं मिल पा रहा है। पिछली वर्ष की तरह दो काउंटर चालू हो जाते तो किसानों को काफी राहत मिलती। सरकारी केन्द्रों पर मारामारी है और प्राइवेट व्यापारियों के यहां से 400 रुपए में यूरिया ब्लैक में मिल रहा है।

जगपाल सिंह तोमर, तरसमां

तीन से चार दिन हो गए लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है। पहले सोमवार को थाने में टोकन के लिए लाइन में लगे रहे। मंगलवार की तारीख दी गई। अब पैसा जमा करने के लिए लाइन में लगे और उसके बाद वेयर हाउस पर खाद के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।

मुख्त्यार सिंह, लगडिय़ां

कर्मचारी नहीं हैं, इसलिए एक ही काउंटर खोला गया है। तीन सौ के करीब किसान रोजाना आ रहे हैं, सर्वर ठीक चल जाए तो 200 को ही खाद दे पाते हैं। इसलिए 100 किसान रोजाना लौट रहे हैं।

मेर सिंह जमोरिया, एसडीओ, कृषि

इधर…कैलारस थाना प्रांगण में सुबह से ही खाद के लिए रही किसानों की भीड़

कैलारस. कृषि उपज मंडी कैलारस में खाद वितरण किया जा रहा था जिसमें कुछ व्यवस्थाएं ठीक नहीं हो पा रही थी और किसान परेशान हो रहे थे। किसानों की समस्या के निराकरण के लिए कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा ने स्वयं कमान संभालते हुए मंगलवार की सुबह 8 बजे से कैलारस थाना प्रांगण में लाइन लगवाकर खाद वितरण कराया फिर वहीं पर दो काउंटरों पर पैसे जमा कराने की व्यवस्था कराई, ताकि किसान इधर उधर ना भटके और पैसे जमा कराने के बाद सीधे सोसायटी से खाद उठाने की व्यवस्था बनाई।

Story Loader