31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे: अधिग्रहित भूमि का चार गुना मिले किसानों को मुआवजा

कांग्रेस, माकपा, किसान सभा ने आमसभा रैली, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

2 min read
Google source verification

कांग्रेस, माकपा, किसान सभा ने आमसभा रैली, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

मुरैना. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे से प्रभावित सैकड़ों किसान रेस्ट हाउस परिसर में एकत्रित हुए। कांग्रेस पार्टी, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में आम सभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिए गए। ज्ञापन में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जार ही है उन्हें चार गुना मुआवजे की मांग के साथ, साधारण हाईवे बनाने, जिन किसानों की फसल तबाह हुई है फसल तबाही का मुआवजा देने सहित कई मांगे उठाई गई।


रैली से पूर्व रेस्ट हाउस परिसर में आमसभा हुई। जहां सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, सबलगढ़ के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह, वामपंथी नेता अशोक तिवारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मधुराज तोमर, माकपा के जिला सचिव मुरारीलाल धाकड़, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज ने संबोधित किया। सरोज ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। साथ ही ग्रीन फील्ड के किसानों के मामले और अन्य मांगों को पूरी करने के लिए आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने का आग्रह किया। सभा का संचालन कांग्रेस नेता उदयवीर सिकरवार ने किया। रेस्ट हाउस से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए एडीएम को ज्ञापन दिया गया। कलेक्टर ने दूसरे दिन डेलीगेशन मिलने का समय भी तय किया है। किसान नेताओं ने घोषणा की है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो आगामी दिनों में किसान महापंचायत करके अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन में नगर निगम सभापति राधारमण डंडोतिया, शहर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र जाटव, दीपक शर्मा, हरीश पाठक सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

ज्ञापन में ये मांग भी रखीं


गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत कम किया जाए।
बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए।
पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों को नियंत्रित किया जाए एवं उनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
महंगाई पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उदाए जाएं।