
मुरैना. नगर निगम व राजस्व अमले ने फाटक बाहर अंबाह रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। शनिवार को अधिकारियों ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एक किमी के एरिया में करीब 100 अतिक्रमण हटाए गए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, एसडीएम भूपेन्द्र सिंह, निगम के मदालखत दस्ता प्रभारी इंजी. ऋषिकेश शर्मा अन्य कर्मचारी व पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
नगर निगम द्वारा ओवरब्रिज जे एस गार्डन से मुडिय़ाखेड़ा तक अंबाह रोड पर एक किमी से अधिक की दूरी तक 1 करोड़ 81 लाख 98 हजार 260 रुपए की लागत से डिवाइडर का निर्माण कराया गया। सडक़ के बीचोंबीच डिबाइडर का निर्माण होने और सडक़ के दोनों तरफ पहले से अतिक्रमण होने से सडक़ सकरी हो गई थी। जिसके चलते आए दिन जाम के हालात निर्मित हो रहे थे। खासकर जिस दिन साहलग होता है, उस दिन तो दिन रात बड़ोखर चौराहे से मुडिय़ाखेड़ा गांव तक जाम लगता है। पहले डिवाइडर नहीं था तो किसी तरह वाहन निकल जाते थे चूंकि अब डिवाइडर बन गए और सडक़ की चौड़ाई इतनी रह गई कि एक ही वाहन निकल सकता है, अगर कहीं एक वाहन भी फंस गया तो जाम लगना स्वाभाविक था। इसी के चलते एसडीएम व निगम आयुक्त की मौजूदगी में राम नगर तिराहे से मुडिय़ाखेड़ा तक अंबाह की तरफ जाने वाले मार्ग से अतिक्र्रमण हटाया गया। जेसीबी मशीन से मकान व दुकानों के आगे बने टीनशेड, बाउंड्री, चबूतरा तोड़े गए, वहीं जगह जगह सामान रखकर किए अस्थायी अतिक्रमण को भी साफ किया गया। यहां रखे सामान को डंपर में भरकर जब्त किया गया।
Published on:
15 Dec 2024 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
