27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक अजब सिंह पर दर्ज हो हत्या व जालसाजी का मुकदमा

- अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

2 min read
Google source verification
विधायक अजब सिंह पर दर्ज हो हत्या व जालसाजी का मुकदमा

विधायक अजब सिंह पर दर्ज हो हत्या व जालसाजी का मुकदमा


मुरैना. सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ हत्या व जालसाजी का अपराध दर्ज करने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा (रा) के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष दिनेश डंडोतिया निबी के नेतृत्व में ब्राम्हण समाज के लोगों ने सोमवार को पुरानी कलेक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। इससे पूर्व ब्राम्हण समाज के लोग नगर निगम कार्यालय पर एकत्रित हुए, यहां से रैली के रूप में पुरानी कलेक्टे्रट पहुंचे।
प्रदेशाध्यक्ष डंडोतिया ने कहा कि षड्यंत्रकारी सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह द्वारा की गई प्रताडऩा के कारण प्रॉपर्टी डीलर स्व. सीताराम शर्मा ने आत्महत्या की। इसकी मौत का मूल कारण अजब सिंह कुशवाह है जिस पर 306 बी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है जो कि न्याय संगत नहीं है। स्व. सीताराम शर्मा की मृत्यु भूमाफिया विधायक अजब सिंह कुशवाह की प्रताडऩा के कारण हुई है। ब्राम्हण महासभा मांग करती है कि षडय़ंत्रकारी सुमावली विधायक को साथियों सहित तत्काल गिरफ्तार किया जाए, विधायक कुशवाह पर हत्या एवं जालसाजी का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए, मृतक सीताराम शर्मा के परिवार के सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए। विधायक की विधानसभा से सदस्यता समाप्त कर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाया जाए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने कहा है कि 10 दिवस के अंदर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो सम्पूर्ण मध्यप्रदेश का ब्राह्मण समाज विधानसभा का घेराव करेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेशाध्यक्ष डंडोतिया के अलावा राजेन्द्र शर्मा संभागीय अध्यक्ष,
राजेश शर्मा सिकरौदा जिलाध्यक्ष, सविता गौतम जिलाध्यक्ष महिला इकाई, देवेन्द्र मूढ़ोतिया, बालकृष्ण सांटा, अखलेश पाराशर, दीपक उपाध्याय, महेश पलिया, प्रेमकांत शर्मा, संजय शर्मा, मुन्नालाल पटेल, सोनू शर्मा, कालीचरन शर्मा, नीलम शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महिला इकाई, आशाराम शर्मा, राजेश शर्मा एडवोकेट, देवदत्त मिश्रा, सुगम शर्मा, रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, बंटी डंडोतिया, सुगम शर्मा, रामअवतार शर्मा, अशोक शर्मा, अजय शर्मा, मनोज मिश्रा, राहुल पाठक, आनंद तिवारी, हेमू पंडित, कुंजबिहारी शर्मा बांसी, अवनीश शर्मा कुम्हेरी, परीक्षत शर्मा हड़बांसी आदि शामिल रहे।