14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राहुल को नाना, दादा-दादी, पिता के पास चले जाना चाहिए’, सीएम मोहन यादव ने साधा निशाना

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुरैना में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को मुरैना जिले में हाइड्रोजन इकाई का भूमिपूजन करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते कहा कि नादान विपक्ष और राहुल गांधी तरह-तरह के प्रपंच रच रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी पार्टी लगातार चुनाव हार रही है, और वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए गलत बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी को अगर इतनी ही परेशानी है, तो उन्हें अपने नाना, दादा, दादी, पिता के पास चले जाना चाहिए, क्योंकि इस जगत में रहने का उन्हें कोई हक नहीं है।

'राहुल गांधी को अटल बिहारी वाजपेयी से सीखना चाहिए'

सीएम डॉ मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से सीखना चाहिए, जिन्होंने कई मंत्रियों और नेता विपक्ष के साथ काम किया था कि विपक्ष में कैसे रहा जाता है। कांग्रेस को माफी मांगनी होगी। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। अगर कोई शंका थी, तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए था। बम के नीचे, तो सब पता चल जाता। अब वे चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।

157.5 करोड़ की लागत से तैयार होगा सोलर प्लांट

सीएम मोहन यादव ने कहा कि पिपरसेवा में 157.5 करोड़ की लागत से 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाला सोलर प्लांट 2030 तक तैयार होगा। इसका भूमिपूजन सौभाग्य की बात है। कभी मुरैना-चंबल में उद्योगपति आते ही नहीं थे, क्योंकि यहां पर कांग्रेसियों ने डाकुओं को जमीन दे रखी थी। अब मुरैना में बहुत संभावना है। यहां चंबल मैया और गजक अद्भुत है। आगे उन्होंने कहा कि अनुराग जैन जैसे उद्योगपति यहां पर इन्वेस्ट कर रहे हैं। शनि देव की कृपा से शनि लोग भी बनेगा। यहां पर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। मुरैना की अब काया बदल रही है।