मुरैना

Weather hindi- आने वाले तीन दिन हैं बेहद खतरनाक, जानें कहां क्या होने वाला है Alert

- आने वाले तीन दिनों में होगी लगातार बारिश, जानें क्या होने जा रहा है आपके शहर में

5 min read
May 26, 2023

कभी गर्मी तो कभी उमस के बीच अब तक सूबे में गर्मी ज्यादा जोर नहीं पकड सकी है। ऐसे में नौतपा शुरु होने के बाद भी जहां दो दिनों में अत्यधिक गर्मी का अब तक एहसास नहीं हो सका है। वहीं अब मौसम के जानकारो के अनुसार वे दिन आ गए हैं जब प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम के जानकारों के अनुसार कई दिनों से लगातार ये बताया जा रहा था कि इस नौतपे में भी बारिश होगी, ऐेसे में आने वाले तीन दिनों में प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की स्थिति निर्मित हो चुकी है। इसका कारण यह बताया जाता है कि अरब सागर व बंगाली खाड़ी से लगातार आने वाली नमी के चलते राजस्थान से आने वाली तपती हवा थम सी गई है। वहीं नमी के चलतेे मौसम में गर्मी नहीं आ सकी है।

जिसके बाद आने वाले तीन दिन यानि 27 मई से 29 मई तक प्रदेश के कई जिलों में तीनों दिन तो कुछ में 2 या 1 दिन बारिश होगी। वहीं जहां कम बारिश होगी वहां भी मौसम की तपीश बहुत ज्यादा देखने को नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग की मानसून को लेकर भी भविष्यवाणी-

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की ओर से मानसून को लेकर जो भविष्यवाणी की गई है उसके अनुसार ग्वालियर-चंबल सहित इंदौर, उज्जैन और सागर में औसत से कम रहेगी बारिश, देर से आएगा मानसून।
- कहीं अच्छे तो कहीं खराब संकेत, भोपाल, नर्मदापुरम्, जबलपुर में औसत से अधिक बारिश शहडोल और रीवांचल में सामान्य बारिश की संभावना।

ऐसे समझें आपके शहर का 27 से 29 मई तक का मौसम: नौतपे का तीसरा, चैथा व पांचवा दिन कैसा रहेगा?

ग्वालियर-
: शनिवार 27 मई को जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं इस दिन शहर में कई जगहों पर बारिश या गरज के साथ बारिश के अलावा कुछ जगहों पर आंधी या धूल भरी आंधी भी चलेगी। वहीं इस दौरान शहर के आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

: इसके अगले दिन रविवार 28 मई को जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा। शहर में इस दिन बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

: जबकि तीसरे दिन यानि सोमवार 29 मई को जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहेगा। इस दिन बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी आने के साथ शहर पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

गुना-
: शनिवार 27 मई को तापमान 22 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं इस दिन शहर में बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी चलेगी। वहीं इस दौरान शहर के आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

: वहीं दूसरे दिन यानि रविवार को भी तापमान 22 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रहेगा। इस दिन शहर में बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी चलेगी। इसके साथ शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

: जबकि तीसरे दिन यानि सोमवार 29 मई को जहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहेगा। इस दिन बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी आने के साथ शहर पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

शिवपुरी-
: शिवपुरी में शनिवार से लेकर सोमवार तक लगातार बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी का मौसम बना रहेगा। जबकि इन तीनों दिनों तापमान 21 उिग्री से 38 डिग्री के बीच रहेगा।

सागर-
: 27 मई यानि शनिवार को बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी आने की पूर्ण संभावना है। वहीं इस दिन तापमान जहां 22डिग्री से 39डिग्री के बीच रहेगा इसके साथ ही शहर पर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

: 28 मई रविवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी चलेगी। वहीं इस दिन तामपमान 23 डिग्री से 39 डिग्री के मध्य बना रहेगा।

: 29 मई यानि तीसरे दिन सोमवार को बारिश की संभावना के साथ ही तेज आंधी या धूल भरी आंधी चलने के अलावा शहर में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। जबकि तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहेगा।

जबलपुर-

: 27 मई शनिवार को शहर में तापमान 26 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं इस दिन हल्की व तेज बारिश होने के साथ ही आंधी या धूल भरी आंधी के बीच शहर के आसमानमें आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

: दूसरे दिन 28 मई यानि रविवार को तेज और कुछ जगह हल्की बारिश के आसार हैं। आंधी या धूल भरी आंधी के बीच आंशिक रूप से बादलों के छाने से तापमान 26 से 40 डिग्री के बीच रहेगा।

: जबकि सोमवार 29 मई को शहर में आंशिक रूप से बादलों के चलते तापमान 26 से 41 डिग्री रहने की संभावना है।

रीवा-
: रीवा में 27 से लेकर 29 मई यानि शनिवार से सोमवार तक हर रोज तापमान में हल्का परिवर्तन देखने को मिलेगा। लेकिन इन तीनों दिन शहर पर आंशिक रूप से बादल के बीच कुछ जगहों पर तेज व कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इस दिनों में आंधी या धूल भरी आंधी भी चलेगी।

सतना-
: शनिवार व सोमवार को तापमान में हल्के बदलाव के बीच जहां दोनों दिन आंशिक रूप से बादल छााए रहेंगे। तो वहीं इन दिनों में हल्की व गरज के साथ बारिश के अलावा आंधी या धूल भरी आंधी भी चलेगी।

: जबकि रविवार यानि 28 मई को तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना के बीच इस दिन बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी के अंदेशे के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।


इंदौर-
: इंदौर मे शनिवार यानि 27 मई के दिन आसमान मुख्यतरू साफ रहेगा। वहीं इस दिन शहर का तापमान 22 से 39 डिग्री के बीच रहेगा।

: जबकि 28 मई रविवार के बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी के बीच तापमान 23 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रहेगा, इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

: वहीं सोमवार 29 मई का जहां तापमान 23 से 40 डिगी के बीच बना रहेगा, वहीं इस दिन इंदौर में गरज के साथ या सामान्य बारिश होने के अलावा आंधी या धूल भरी आंधी भी आ सकती है। इस दिन यहां आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

उज्जैन-
: शनिवार के दिन 27 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ ही शहर का तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रहेगा।

: जबकि 28 मई रविवार को तापमान 24 से 40 डिग्री के बीच रहने के साथ ही इस दिन गरज के साथ या हल्की बारिश क अलावा आंधी या धूल भरी आंधी चल सकती है। बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे।

: इसके बाद तीसरे दिन सोमवार 29 मई को बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी चलने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं तापमान रविवार के समान ही 24 से 40 डिग्री के बीच रहेगा।

भोपाल-
: शनिवार और रविवार यानि 27 व 28 मई को शहर मे आंशिक रूप से बादल छाने के अलावा तापमान 23 से 40 डिग्री के मध्य बना रहेगा।

: जबकि सोमवार 29 मई को तापमान जहां 24 से 39 डिग्री के बीच रहेगा तो वहीं इस दिन बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Published on:
26 May 2023 09:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर