31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिमनी से नरेन्द्र सिंह और जौरा से कांग्रेस के पंकज विजयी

- अंबाह में कांग्रेस, सबलगढ़ में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर- सुमावली में 5585 मतों से भाजपा और मुरैना में कांग्रेस की बढ़त- दिमनी में शुरू से ही पीछे चल रहे कांग्रेस के रविन्द्र तोमर ने मानी हार, बीच मतगणना से घर के लिए रवाना

2 min read
Google source verification
दिमनी से नरेन्द्र सिंह और जौरा से कांग्रेस के पंकज विजयी

दिमनी से नरेन्द्र सिंह और जौरा से कांग्रेस के पंकज विजयी

दिमनी से नरेन्द्र सिंह और जौरा से कांग्रेस के पंकज की विजयी
- अंबाह में कांग्रेस, सबलगढ़ में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर
- सुमावली में 5585 मतों से भाजपा और मुरैना में कांग्रेस की बढ़त
- दिमनी में शुरू से ही पीछे चल रहे कांग्रेस के रविन्द्र तोमर ने मानी हार, बीच मतगणना से घर के लिए रवाना
फोटो
मुरैना. जिले की दिमनी विधानसभा सीटी से भाजपा के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और जौरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय की विजयी हो चुके हैं। उन्होंने 18 वें राउंड में भाजपा के सूबेदार सिंह से 22272 वोट से बढ़त बनाई है। अंबाह विधानसभा से कांग्रेस, सबलगढ़ से भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर है। वहीं सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के वोट बढऩे से से बागी बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिकरवार पीछे हो गए औ भाजपा के ऐंदल सिंह कंषाना ने बढ़त बना ली है। मुरैना से कांग्रेस बढ़त में हैं।
यहां बता दें कि अंबाह से भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक कमलेश जाटव को 12 वें राउंड में 31938, कांग्रेस के देवेन्द्र सखवार को 51942 मत मिले हैं। यहां कांग्रेस 20004 मतों से आगे चल रही है। वहीं जौरा में 21 वें राउंड पर भाजपा के सूबेदार सिंह को 58190, कांग्रेस के पंकज उपाध्याय को 87601 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस के पंकज 29411 वोट से आगे हैं। पंकज की जीप तय है। सबलगढ़ विधानसभा के17 वें राउंड में भाजपा की सरला रावत 62318, कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाह को 51656 और बसपास के सोनी धाकड़ को 47367 मत मिले। इस लिहाज से 10662 वोट से भाजपा आगे चल रही है। मुरैना विधानसभा में 12 वें राउंड में भाजपा के रघुराज कंषाना 35358, कांग्रेस के दिनेश गुर्जर को 45893 और बसपा के राकेश सिंह को 18031 मत मिले। यहां 10535 मत से कांग्रेस आगे चल रही है। सुमावली में 18 वें राउंड में भाजपा के ऐंदल सिंह कंषाना को 56325, कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह को 50740 और बसपा के कुलदीप सिकरवार को 49846 मत मिले हैं। यहां 5585 मत से भाजपा आगे चल रही है। दिमनी हॉट सीट से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर विजयी हो चुके हैं। हालांकि दो राउंड में बसपा यहां से बढ़त बना चुकी है।

दिमनी कांग्रेस प्रत्याशी ने बीच मतगणना में मानी हार, रवाना
दिमनी विधानसभा की 19 वें राउंड की अंतिम चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 24429 मतों से विजयी हो चुके हैं। यहां बसपा के बलवीर डंडोतिया से सीधी टक्कर हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भिड़ौसा मतगणना मेंं शुरूआत दौर से पीछे चल रहे थे। इसलिए उन्होंने बीच में ही मतगणना स्थल छोड़ दिया और घर के लिए रवाना हो गए।

Story Loader