16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्पेक्टर देता था महिलाओं को रात में कमरे में आने का ऑफर, पढ़ें पूरी खबर

सब इंस्पेक्टर के पास जिस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी इलाके की महिलाओं को सब इंस्पेक्टर परेशान करने लगा..

2 min read
Google source verification
morena.jpg

मुरैना पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ इलाके की ही कुछ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर उन्हें रात में कमरे पर आने का ऑफर देता है और विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता है। महिलाओं की शिकायत बेहद गंभीर है और पुलिस अधिकारियों ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।

रात में कमरे में आने का देता है ऑफर
मुरैना सिटी कोतवाली थाना इलाके की सिंहल बस्ती में रहने वाली दो महिलाओं ने सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रमन भील पर गंभीर आरोप लगाते हुए टीआई से शिकायत की है। महिलाओं का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर रमन भील उन्हें कई दिनों से परेशान कर रहा है। वो फोन पर उनसे अश्लील बातें करता है और रात में कमरे पर आने का ऑफर देता है। जब महिलाओं ने सब इंस्पेक्टर की हरकतों का विरोध किया तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सब इंस्पेक्टर के लगातार बनाए जा रहे दबाव से परेशान हो चुकी महिलाओं ने एक समाजसेवी के साथ थाने पहुंचकर अब उसकी शिकायत दर्ज कराई है।


यह भी पढ़ें- डेटिंग एप में फंसकर आबरू के साथ 30 लाख रूपए भी गंवा बैठी सरकारी स्कूल टीचर, पढ़ें पूरी खबर

अश्लील बातचीत की फोन रिकॉर्डिंग भी सौंपी
सब इंस्पेक्टर रमन भील के द्वारा की जाने वाली अश्लील बातों की कॉल रिकॉर्डिंग भी महिलाओं ने की है और उसे सबूत के तौर पर टीआई को सौंपा है। कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि महिलाओं के द्वारा सब इंस्पेक्टर की शिकायत किए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायत की जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है साथ ही विभागीय जांच भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
देखें वीडियो- लेडी डॉक्टर से चेन स्नेचिंग का LIVE VIDEO